E Shram Card Online Apply: दोस्तों, अगर आप भी एक मेहनतकश इंसान हैं और दिन-रात काम करके अपने घर का पेट पालते हैं, तो आज की हमारी बात आपके लिए बहुत काम की होने वाली है। E Shram Card Online Apply करना अब बहुत आसान हो गया है, और सबसे अच्छी बात ये है कि इसके जरिए आपको कई तरह के फायदे मिल सकते हैं।
मैंने देखा है कि बहुत सारे लोग इस बारे में सही जानकारी नहीं जानते, इसलिए आज मैं आपको E Shram Card के बारे में वो सब कुछ बताने वाला हूं जो आपको पता होना चाहिए। ये कार्ड खासकर उन लोगों के लिए है जो छोटे-मोटे काम करते हैं, जैसे ऑटो ड्राइवर, दर्जी, मिस्त्री, सब्जी वाले, या घरों में काम करने वाले लोग।
साल 2021 में जब कोरोना का जमाना था, तब सरकार को समझ में आया कि हमारे देश के करोड़ों मजदूर हैं जिनके पास कोई सुरक्षा नहीं है। ये लोग दिन भर मेहनत करते हैं लेकिन उनके नाम कहीं रजिस्टर नहीं हैं। न तो उनके पास कोई पेंशन है, न ही कोई बीमा।
केंद्र सरकार के श्रम मंत्रालय ने इस समस्या का हल निकाला और अगस्त 2021 में E Shram Card की शुरुआत की। इसका मकसद था सभी असंगठित मजदूरों को एक छत के नीचे लाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाना। आज के समय में देश में 29 करोड़ से ज्यादा लोगों ने अपना E Shram Card बनवाया है। ये संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
Contents
ई-श्रम कार्ड क्या है
E Shram Card दरअसल एक डिजिटल पहचान पत्र है। ये 12 नंबर का एक खास कोड होता है जो सिर्फ आपका होता है। इसे UAN भी कहते हैं। जैसे आपके आधार कार्ड का एक नंबर होता है, वैसे ही इसका भी होता है। इस कार्ड के जरिए सरकार को पता चल जाता है कि आप कहां रहते हैं, क्या काम करते हैं, और आपकी क्या जरूरत है। फिर सरकार उसी हिसाब से आपको मदद भेजती है।
ई-श्रम कार्ड के उदेश्य जाने
हमारे देश में 90% से ज्यादा लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं। इन लोगों की कोई निश्चित तनख्वाह नहीं होती, न ही कोई छुट्टी मिलती है। बीमार पड़ गए तो काम नहीं, काम नहीं तो खाना नहीं।
सरकार चाहती थी कि इन मजदूरों का भी डेटा हो, ताकि जरूरत के समय उनकी मदद की जा सके। जैसे कोरोना के समय में जो लॉकडाउन लगा था, तब अगर सबका डेटा होता तो मदद आसानी से पहुंच जाती। इसके अलावा सरकार चाहती है कि जब ये मजदूर बूढ़े हो जाएं तो उनके पास कुछ पैसा हो जिससे वे अपना गुजारा कर सकें। इसीलिए E Shram Card के साथ पेंशन की सुविधा भी जोड़ी गई है।
ई-श्रम कार्ड के फायदें जाने
E Shram Card के फायदे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। सबसे बड़ा फायदा तो ये है कि 60 साल की उम्र के बाद आपको हर महीने 3000 रुपए की पेंशन मिलती है।
- पेंशन की सुविधा: प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत जब आप 60 साल के हो जाएंगे, तब आपको जिंदगी भर हर महीने 3000 रुपए मिलेंगे। लेकिन इसके लिए आपको हर महीने थोड़ा सा पैसा जमा करना होगा।
- दुर्घटना बीमा: अगर भगवान न करे किसी दुर्घटना में आपकी मौत हो जाए तो आपके घरवालों को 2 लाख रुपए मिलेंगे। अगर आप अपंग हो जाएं तो 1 लाख रुपए मिलेंगे।
- अन्य योजनाओं का फायदा: E Shram Card होने से आपको दूसरी सरकारी योजनाओं का फायदा भी मिलेगा। जैसे मुफ्त राशन, गैस कनेक्शन, मकान बनाने के लिए पैसा वगैरह।
- रोजगार की जानकारी: ये पोर्टल आपको नए काम भी बताता है। अगर कहीं काम की जरूरत है तो आपको पता चल जाएगा।
- स्किल ट्रेनिंग: सरकार आपको नई चीजें सिखाने के लिए भी ट्रेनिंग देती है, बिल्कुल मुफ्त में।
ई-श्रम कार्ड के मापदंड जाने
E Shram Card हर कोई नहीं बनवा सकता। इसके लिए कुछ शर्तें हैं:
- उम्र: आपकी उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा नहीं।
- काम का तरीका: आपका काम असंगठित क्षेत्र में होना चाहिए। यानी आप कोई सरकारी नौकरी में नहीं हैं, किसी बड़ी कंपनी में नहीं हैं। आप अपना काम करते हैं या छोटी जगह पर काम करते हैं।
- मोबाइल नंबर: आपका मोबाइल नंबर आधार कार्ड से जुड़ा होना चाहिए। ये बहुत जरूरी है।
- भारतीय होना: आप भारत के नागरिक होने चाहिए।
- EPF/ESIC नहीं: अगर आप पहले से EPF या ESIC के मेंबर हैं तो आप ये कार्ड नहीं बनवा सकते।
- टैक्स नहीं भरते: आप इनकम टैक्स नहीं भरते हों।
E Shram Card Online Apply करे
अब सबसे जरूरी बात आती है कि E Shram Card Online Apply कैसे करें। मैं आपको बिल्कुल आसान तरीके से बताता हूं:
- पहला कदम: अपने फोन या कंप्यूटर में eshram.gov.in लिखकर सरकारी वेबसाइट खोलें। कोई दूसरी वेबसाइट पर न जाएं।
- दूसरा कदम: होम पेज पर “Register on e-SHRAM” का बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- तीसरा कदम: अब आपसे मोबाइल नंबर मांगा जाएगा। वही नंबर डालें जो आधार से जुड़ा है।
- चौथा कदम: “Send OTP” पर क्लिक करें। आपके फोन पर एक कोड आएगा, उसे डालें।
- पांचवा कदम: अब एक फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी सारी जानकारी भरें। नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तारीख वगैरह।
- छठा कदम: अपना काम चुनें। जैसे अगर आप ऑटो चलाते हैं तो “Driver” चुनें। अगर दर्जी हैं तो “Tailor” चुनें।
- सातवां कदम: बैंक की जानकारी भरें। अकाउंट नंबर और IFSC कोड सही-सही लिखें।
- आठवां कदम: सारे कागजात अपलोड करें। फाइल का साइज ज्यादा नहीं होना चाहिए।
- नौवां कदम: सब कुछ चेक करके “Submit” पर क्लिक करें।
- दसवां कदम: आपको एक नंबर मिलेगा, उसे संभालकर रखें। ये आपका UAN नंबर है।
स्थिति चेक करें
अपने E Shram Card का स्टेटस चेक करना बहुत आसान है:
- ऑनलाइन तरीका: फिर से eshram.gov.in पर जाएं। “Already Registered” पर क्लिक करें। अपना UAN नंबर या आधार नंबर डालकर स्टेटस देख सकते हैं।
- मोबाइल से: अपने रजिस्टर्ड नंबर से SMS भी भेज सकते हैं।
- कार्ड डाउनलोड: जब आपका कार्ड बन जाए तो उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- अगर कोई परेशानी आए तो हेल्पलाइन नंबर 14434 पर कॉल कर सकते हैं।
FAQ – E Shram Card
प्रश्न 1: E Shram Card बनाने में कितना पैसा लगता है?
जवाब: बिल्कुल कुछ नहीं। ये पूरी तरह मुफ्त है। अगर कोई पैसे मांगे तो समझ जाना कि वो धोखा दे रहा है। सरकार ने इसे बिल्कुल फ्री रखा है।
प्रश्न 2: क्या सबको 3000 रुपए पेंशन मिलती है?
जवाब: नहीं भाई, ये अपने आप नहीं मिलती। इसके लिए आपको पीएम श्रम योगी मानधन योजना में अलग से नाम लिखवाना होगा और हर महीने कुछ पैसा जमा करना होगा। तब जाकर 60 साल बाद पेंशन मिलेगी।
प्रश्न 3: मेरा मोबाइल नंबर आधार से नहीं जुड़ा है, क्या करूं?
जवाब: पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेंटर जाना होगा। वहां अपना मोबाइल नंबर अपडेट कराएं। इसके बिना E Shram Card नहीं बन सकता क्योंकि OTP आपके फोन पर आना जरूरी है।
प्रश्न 4: कार्ड बनने में कितना समय लगता है?
जवाब: जैसे ही आप फॉर्म भरते हैं, वैसे ही आपको UAN नंबर मिल जाता है। लेकिन पूरी जांच होने में 7-10 दिन लग सकते हैं। उसके बाद आप अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 5: अगर मैं सरकारी नौकरी में हूं तो क्या E Shram Card बन सकता है?
जवाब: नहीं दोस्त, अगर आप सरकारी नौकरी में हैं या EPF/ESIC के मेंबर हैं तो आप इसे नहीं बनवा सकते। ये सिर्फ असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए है, जिनके पास कोई सुरक्षा नहीं है।